फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ठगने की आरोपी को रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली। नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने और मूल दस्तावेज रखने की आरोपी महिला को अटेली पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये ठगने के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ में उससे मूल दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि भूपसिंह निवासी बोचड़िया ने थाना अटेली में शिकायत दी कि बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर उसने मंजू निवासी बलाहा कलां को दो लाख रुपये और उसके बेटे के मूल कागजात दिए थे। मंजू ने झूठा झांसा देकर उसके साथ फ्रॉड किया और ज्वाइन लेटर का झूठा झांसा दिया। महिला ने रुपये वापिस करने से इंकार कर दिया और उसके बेटे के मूल कागजात जब्त कर लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने महिला से ओरिजिनल दस्तावेज बरामद किए हैं। महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें