मिठाई की दुकान से सैंपल भरवाते एसडीएम मनोज कुमार।
- फोटो : Narnol
नारनौल। उपमंडल स्तरीय निगरानी समिति के अध्यक्ष व एसडीएम मनोज कुमार ने बुधवार को शहर में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा और मिठाइयों के नमूने लिए। इस मौके पर उनके साथ फूड सेफ्टी ऑफिसर भी मौजूद थे।
एसडीएम कटला बाजार में पहुंचे और मिठाई की दो दुकानों की जांच की। इस मौके पर सारी आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों दुकानों से नमूने भरवाए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने महावीर चौक पर भी एक मिठाई की दुकान से मिठाई के नमूने लिए। एसडीएम ने दुकानदारों को मिठाई तैयार करते समय सफाई का ध्यान रखने और गुणवत्ता का सामान प्रयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि खराब गुणवत्ता का सामान प्रयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य सामग्री एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।