नारनौल। राजकीय कॉलेज की एक छात्रा द्वारा कॉलेज में पढ़ाने वाले एक लेक्चरर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत छात्रा द्वारा प्रिंसिपल को दी गई है। प्रिंसिपल ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले को इंटरनल कंपलेंट कमेटी को जांच के लिए सौंप दिया है। इस मामले में कमेटी की रिपोर्ट सोमवार को आ सकती है। फिलहाल इस मामले में कॉलेज प्रबंधन किसी भी प्रकार की बयानबाजी से बच रहा है।
यहां बता दे कि कॉलेज की एक छात्रा द्वारा हाल ही में प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी है। इसमें छात्रा ने लेक्चरर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को आईसीसी को सौंप दिया गया है। इस कमेटी में कॉलेज के 16 सदस्यों के अलावा एनजीओ, वकील सहित अन्य को भी शामिल किया गया है, जो पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। कमेटी सदस्यों का कहना है कि इस मामले को लेकर कमेटी पूरी तरह से गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोप काफी गंभीर है। इसमें जो भी सच्चाई होगी, वह जल्द सामने आ जाएगी।
यह मामला काफी गंभीर है। इसकी कमेटी जांच कर रही है। आगामी जो रिपोर्ट आएगी, उसे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
डॉ. पूर्ण प्रभा, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, नारनौल।