नारनौल। एक बार कोरोना ने अपने पैर पंवारने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। दोनों ही केस कनीना के बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। दोनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बात की और संबंधित दवाई दी है। दोनों को होम क्वारंटाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल उनकी हिस्ट्री खंगाली देखी जा रही है।
जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पिछले कई महीने से शांत चल रहा कोरोना एक बार फिर फन उठाने लगा है। इस मौसम में कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है। इसकी संक्रमण की दर भी काफी तेज है। लोगों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए तथा मास्क लगाना चाहिए। लगातार लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। शुक्रवार शाम को दो नए केस सामने आए हैं। दोनों केस कनीना क्षेत्र के हैं।
इन्फ्लूएंजा के दो केसों की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में अब तक संदिग्ध इन्फ़्लूएंजा के चार सैंपल लिए गए थे। इसमें से दो की रिपोर्ट नेेगेटिव आ चुकी है और दो केसों की रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। इन्फ्लूउंजा का नया कोई सैंपल नहीं लिया गया है।
जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, वह अपने आपको क्वारंटीन रखें। दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखें तथा मास्क का प्रयोग करें। सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. अविनाश पूनिया, कोविड नोडल ऑफिसर