फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीजेआरडी क्रिकेट के पहले मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने पाली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली स्थित खेल स्टेडियम में बुधवार को उत्तर भारत की क्षेत्रीय क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। इसमें 24 टीमों का पंजीकरण किया गया है। पहले दिन अंडर-16 आयुवर्ग में गुरुग्राम की टीम ने पाली को हराया।
विज्ञापन




प्रधान भंवर सिंह व अमित भारद्वाज ने क्रिकेट खेलकर मैच का शुभारंभ किया। बाद में दोनों टीमों के बीच टॉस कराया गया। इसमें बीजेआरडी पाली की टीम ने टॉस जीता और फिल्डिंग करने का विकल्प चुना। दोनों टीमों ने मैदान में अपनी जगह ले ली और बाद में स्पर्धा शुरू की गई।
इसमें दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों की ओर से मैच जीतने के लिए भरसक प्रयास किया गया। अंत में गुरुग्राम की टीम 100 रनों से विजेता बनी। इसके बाद आयोजक कमेटी की ओर से विजेता टीम को 3100 रुपये इनाम दिया गया जबकि उप विजेता टीम को 2100 रुपये इनाम दिया गया।
विज्ञापन

इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अमित भारद्वाज, सरपंच देशराज फौजी, बीजेआरडी कमेटी प्रधान भंवर सिंह ने शिरकत की। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
-

लीग का पहला मैच आज
क्रिकेट महाकुंभ में लीग का पहला मैच 1 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, बाबा हरिदास क्रिकेट अकादमी नजफगढ़ व अमित पाली टीमों के बीच मैच रखा जाएगा। इनमें विजेता रहने वाली टीमें अगले मैच में जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें