फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में भड़फ की टीम ने गाहड़ा को हरा मैच जीता

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- गांव गाहड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ृी--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। गांव गाहड़ा में चल रही बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन चार मुकाबले खेले गए। इस दौरान भड़फ की टीम ने गाहड़ा की टीम काे हराकर मुकाबला जीता।
विज्ञापन

खेल कमेटी सदस्य अजय यादव ने बताया कि बाबा भैंया क्रिक्रेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मुकाबला रेवाड़ी और सीहोर के मध्य खेला गया। रेवाड़ी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 100 रन बनाए। जवाब में सीहोर टीम हार का सामना करना।
वहीं दूसरा मैच झाड़ली प्लांट और मंडोला के मध्य खेला हुआ। मंडोला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 50 रन बनाए। झाड़ली प्लांट टीम ने मात्र चार ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला एमपी क्लब और गाहड़ा के मध्य खेला गया। एमपी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए लेकिन गाहड़ा टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
चौथे मैच में गाहड़ा और भड़फ की टीम के मध्य खेला गया। भड़फ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए। गाहड़ा टीम सफल नहीं हो सकी और मैच हार गई। इस अवसर पर अजय यादव, राजेश, संजीव, नरेंद्र, धर्मवीर, संदीप, पवन, सुरेंद्र, महेंद्र, जितेंद्र, रोहित, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें