मंडी अटेली। अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर स्थित कस्बे के राज आटो कैयर्स पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर हजारों रुपये की नकदी लूट कर ले गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ लूट व आर्म्ड एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
गांव नांगल निवासी ओमप्रकाश ने राज आटो कैयर्स पेट्रोल पंप खोला हुआ है। पेट्रोल पंप पर रेवाड़ी जिले के गांव ढाणी कोलाना निवासी यशपाल नामक युवक सेल्समैन का कार्यरत है। मंगलवार रात को करीब 9.45 बजे तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही सेल्समैन पर हमला बोल दिया। इससे वह चोट के कारण बेहोश होकर गिर गया। हमलावरों ने सेल्समैन से 24 हजार की नकदी छिन ली। हमलावरों के रफूचक्कर हो जाने के बाद जैसे ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कराकर पकडने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने पंप मालिक की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।