महेंद्रगढ़। सिसोठ बस स्टैंड के पास शुक्रवार की सुबह हुए पिकअप एवं ट्रक की भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई धर्मेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
सतबीर सिंह निवासी झाल पिकअप लेकर गांव पाली जा रहा था। रास्ते में सिसोठ बस स्टैंड के पास सामने से तेज रफ्तार एवं गफलत में आ रहे ट्रक चालक उसकी पिकअप को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।