फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 39 गांवों में पंचों के उप चुनाव 25 को

Thu, 01 Sep 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव के लिए आचार संहिता जारी कर दी है। महेंद्रगढ़ जिले में 39 गांवों में खाली रहे पंचों के चुनाव के लिए 8 सितंबर से नामांकन भरे जाएंगे। चुनाव 25 सितंबर को होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजनारायण कौशिक ने बताया कि इन चुनावों के लिए नामांकन 8 से 14 सितंबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद 15 सितंबर को नामांकन पत्रों की छटनी होगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है तथा इसी दिन सायं 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए  जाएंगे। मतदान 25 सितंबर को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक होंगे तथा उसी दिन  चुनाव के तुरंत बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सिहमा खंड में गांव अखबरपुर रामु, दुबलाना तथा निजामपुर में गांव हसनपुर  में पंच के लिए उप चुनाव होंगे। इसी प्रकार कनीना खंड में गांव  बचीनी, सेहलंग, सिंगड़ी तथा सतनाली में बास,  पथरवा, राजावास, सुरहेती पिलानिया और महेंद्रगढ़ खंड में भांडोर ऊंची,  निहालावास, निम्हेड़ा, पाली में पंचों के उप चुनाव होंगे।
विज्ञापन

नारनौल खंड  में रघुनाथपुरा, थाना, निवाजनगर, नांगतिहाड़ी, बास किरारोद, खानपुर,  महरमपुर, नूनी अव्वल, शाहपुरा प्रथम, शोभापुर, जैलाफ में पंचों के उप चुनाव  होंगे। नांगल चौधरी खंड में मेघोत बिंजा, मुलौदी, दोस्तपुर,  गोठड़ी, नांगल सौडा, कमानिया, शहबाजपुर, श्योरामनाथपुरा, थनवास, जैनपुर,  नांगल कालिया, अमरपुर, मौसमपुर व आंतरी में पंचों के लिए उप चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें