फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर

Thu, 01 Sep 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बुआ के घर से अपनी चचेरी बहन के साथ लौट रहा युवक भालखी गांव के पास सड़क दुघर्टना का शिकार हो गया। वहीं उसकी चचेरी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज मामला के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के गांव विजयनगर निवासी विकास बुधवार देर सांय अपनी बुआ के घर पाली गांव से लौट रहा था। वह अभी भालखी गांव के पास पहुंचा था कि एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से वह दूर जा गिरा। वहीं उसकी चचेरी बहन साक्षी भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में लाया गया, जहां पर विकास को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं साक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पाली गांव से भारी संख्या में लोग सामान्य अस्पताल में पहुंचे। वहीं पड़ोस के गांव भुरजट में मृत्तक की बहन की ससुराल है। हादसे के कारण दोनों गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए दुघर्टना करने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें