फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में पानी निकासी की नही कोई व्यवस्था, आम रास्तों में भरा पानी

Fri, 29 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain water
विज्ञापन
मंडी अटेली। बरसात होते ही नई अनाज मंडी में चारो ओर पानी हो गया। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से मंडी के रास्तों में इतना पानी भर गया कि इन रास्तों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मंडी में रहने वाले कई लोगों ने बताया कि मंडी में बारिश होते ही यह नजारा देखने को मिल जाता है।
विज्ञापन

मंडी के व्यापारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर मार्केट सचिव को अवगत करवाया  गया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। मंडी में आम रास्तों में  पानी भरने से अनाज की खरीद फरोख्त के समय तो बहुत बुरा हाल हो जाता है।  किसानों को अनाज डालने के लिए स्थान नहीं मिल पाता है। मंडी में पसरी गंदगी परेशानी को ओर बढ़ा रहे है। गंदगी होने से इसमें उठती बदबू वहां रहने वाले लोगों के लिए सिर में दर्द करने का काम कर रही है। मंडी में सफाई कर्मचारी  होने के बावजूद मंडी में सफाई का अभाव बना रहता है। इस संबंध में  मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव ने बताया कि मंडी में पानी की व्यवस्था  के लिए उच्च अधिकारियों को प्रपोजल भेज रखा है। इसका बजट आते ही बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें