फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ससुराल वालों ने स्कार्पियो व दस लाख रुपये मांगे, केस दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। परेशान करने, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देने, दहेज में स्कार्पियो गाड़ी व 10 लाख रुपये नकद मांगना, मारपीट करके घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी करते हैं। उसकी शादी 21 नवंबर 2021 में कांकरा निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। उसकी शादी में बलेनो गाड़ी, आभूषण व सामान सहित दो लाख रुपये नकद दिए थे, लेकिन ससुराल वाले शुरू से ही दहेज कम लाने की बात कहने लगे। वहीं पति स्कार्पियो की मांग करने लगा, ससुर दस लाख और सास खुद के लिए सोने का सेट देने की मांग करने लगी। दोनों ननद भी सोने की अंगूठी देने की मांग कर रही हैं। शिकायत में महिला ने बताया कि जब वह गर्भवती थी, तब भी उन्होंने उपचार नहीं करवाया। इतना ही नहीं उसका प्रसव भी मायके वालों ने करवाया। एक दिसंबर 2024 की रात को पति, ससुर, सास और चाचा ससुर ने कमरे में बंद कर मारपीट की। छत से भी उसे व उसके बेटे को गिराने की कोशिश की गई। पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें