फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार वर्षों में गोभक्तों के सहयोग से 1320 सवामनी लगाई

Sun, 16 Nov 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-22श्री अनाथ गोशाला में गोमाता की सवामनी करते मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में गो सेवा मंडल नारनौल के सानिध्य में शनिवार को सुरेश यादव ने अपने स्वर्गीय पिता श्रीराम यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर गोमाता के लिए 35 क्विंटल हरी सब्जी की सवामनी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्गों की पुण्यतिथि पर गोमाता की सेवा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। मंडल के संस्थापक मुकेश वालिया ने बताया कि पिछले चार वर्षों में गोभक्तों के सहयोग से मंडल की ओर से 1320 सवामनी लगाई जा चुकी हैं। दलीप यादव ने कहा कि गोशालाओं में लोगों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है और लोग विशेष अवसर पर गो सेवा के उद्देश्य से सवामनी लगा रहे हैं। इस अवसर पर सतपाल यादव, मुकेश वालिया, गजेंद्र नंबरदार, सुभाष शर्मा, सरपंच नरेंद्र कुंजपुरा, डॉ. नवीन, रामशरण, सतीश फौजी, भूपेंद्र, निखिल, पुनीत, राजेश और पुरुषोत्तम कौशिक सहित अनेक गोभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें