फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विधायक को साैंपा मांगों का ज्ञापन

Sun, 16 Nov 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- विधायक आवास पर विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी---स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से विधायक कंवर सिंह यादव को नारनौल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बेहद वाजिब लंबित न्यायोचित मांगों को स्वीकार किए जाने की पुरजोर पैरवी का आग्रह किया। जिला प्रधान पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी पिछले 18 वर्षों से गांवों में साफ सफाई कार्य कर रहे है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को न ही अभी तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया गया है और न ही न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू किया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये व 10 हजार रुपये पेंशन हर माह लागू हो। सरपंचों के अनावश्यक हस्तक्षेप हटाया जाए। नौकरी सुरक्षा की भी गारंटी दी जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को स्वचालित वाहन उपलब्ध कराए जाएं और मास्क सहित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं। ईएसआई व पीएफ का सुधारीकरण व लाभ दिया जाए सहित मुख्य मांगें है। इस अवसर पर सतनाली जिला सचिव जगदीश प्रसाद, खंड कनीना प्रधान दीपक, महेश कुमार, रवि, सोनू, राजेंद्र, मुकेश व सत्यनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें