फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन में 80 लोगों ने जमा करवाया आठ लाख रुपये से अधिक का पेयजल बिल

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- जनस्वास्थ्य अ​​भियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़ में पानी के बिल जमा करवाते उपभोक्ता
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में चार दिन में 80 लोगों ने आठ लाख रुपये से अधिक का पानी का बिल जमा करवाया है। । विभाग की ओर से पेयजल बिल अदा करने की 27 मार्च को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सरकारी विभागों और शहरी आबादी पर जन स्वास्थ्य विभाग का करीब 40 लाख रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पेयजल व सीवरेज के कनेक्शनों के लिए उपभोक्ताओं के मोबाइल व डोर-टू-डोर बिल भेज रहा है। शहरी क्षेत्र में पानी के 7922, सीवरेज के 2429 व 54 कॉमर्शियल कनेक्शन हैं।

शहर में विभागीय आंकड़ों के अनुसार पेयजल के 7922 वैध कनेक्शन हैं। इन वैध कनेक्शन में अधिकांश उपभोक्ता घरों के लोग पानी का बिल नहीं भर रहे हैं। विभाग की ओर से बकाया अदा करने वालों का कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


- वर्जन
27 मार्च को बिल जमा कराने की अंतिम तिथि है। उपभोक्ताओं से अपील है कि समय रहते बिल जमा कराएं। तय समय पर बिल जमा नहीं कराने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे। गठित कमेटी डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का काम करेगी। -मनीष कौशिक, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें