फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिनदहाड़े बाइक सवार युवक दुकान से गल्ला उठाकर भागे

विज्ञापन
शास्त्री नगर में दुकान से रुपए से भरा गल्ला उठाकर भागता बाइक सवार। स्रोत दुकानदार
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड पर एक खल बिनौला की दुकान से दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवक रुपये से भरा गल्ला उठाकर भाग गए। बाइक सवार सीसीटीवी में गल्ला उठाकर भागते साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उस समय दुकानदार किसी काम से बाहर गया था। मिली जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर निवासी रामशरण ने शास्त्री नगर मुख्य मार्ग पर खल बिनौलों की दुकान कर रखी है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे दुकानदार शौच करने के लिए चला गया इस दौरान बाइक सवार एक युवक दुकान के अंदर घुसा और दूसरा बाइक को स्टार्ट कर खड़ा रहा।
इसके बाद दुकान से गल्ला एक युवक ने उठाया और बाइक पर रखकर भाग गए। दुकानदार ने बताया कि गल्ले में करीब 13500 हजार रुपये रखे थे। इस तरह दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर चोरी होने से व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है क्योंकि इस मार्ग पर हर समय वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें