फोटो संख्या:71- एसडी स्कूल में आयोजित सीबीएसई नेशलन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बाक्सिंग प्रतियो
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला के एक निजी शिक्षण संस्थान में वीरवार से चार दिवसीय नेशनल सीबीएसई बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। दूसरे दिन रिंग एक में लड़कों की प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। 91 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के शौर्य ने राजस्थान के तन्मय को हराया। तमिलनाडु साउथ जोन जयराज का पंच महाराष्ट्र के मंथन पर भारी पड़ा। नॉर्थ जोन के कृष ने उत्तर प्रदेश के कार्तिक यादव को हराया।
60 किलो भार वर्ग में यूएई के मोहम्मद रियान ने फाॅर ईस्ट जोन के कमल साहु को हराया। साउथ जोन के वीकेएन कटराष ने सुमित जोशी को हराया। 46-49 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के शिवांश गोस्वमी का पंच अमृत राज पर भारी पड़ा। केरल का नीलजोस्फ विजय रहा। 40-42 किलो भार वर्ग में हिसार का पियुष शर्मा का पंच आदित्य सिन्हा पर भारी पड़ा। मोहित कुमार भारती ने तनिष्क अग्रवाल को हराया। ओमकिशोर सिंधे ने आर्य सिंह को हराया।
रिंग नंबर दो में हुए 5 से 48 किलो भार वर्ग में अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट्रल जोन की तनिषा ने फाॅर ईस्ट जोन की अनिषा अली को हराया। हिसार की कार्तिक बिडलन ने दिल्ली सेंट्रल जोन की आर्यन को हराया। हरियाणा की गुडु सिंह ने अदिति सिंह रावत को हराया। गाजियाबाद नॉर्थ जोन की अभय मलिक ने चेन्नई की अद्वित नायर को हराया। 52 किलो भार वर्ग में गाजियाबाद की पल्लवी का पंच साउथ जोन की हरसिता पर भारी पड़ा। ईस्ट जोन की शिल्पीपाल और कृष्णा ने 52 किलो भारवर्ग में विजय प्राप्त की।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों, प्रशासन अधिकारियों, खिलाड़ियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। बाॅक्सिंग का यह खेल हमें धैर्य, अनुशासन व एकाग्रचित समय की पालना होकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने का पाठ पढ़ाता है।