महेंद्रगढ़। शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। करीब 50 हजार की आबादी वाले शहर में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 7998 हजार अधिकृत पेयजल कनेक्शन ही दिए गए हैं। शेष आबादी वैकल्पिक व्यवस्था को मजबूर है।
अवैध कनेक्शनों की भरमार ने पूरी जल वितरण व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है जिससे नियमित और समान आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। शहर में खराब पेयजल सप्लाई होने के कारण आमजन व दुकादार पानी के कैंपर खरीदकर पीने को मजबूर हैं।
कई परिवारों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनता जा रहा है। नगर के कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति राशनिंग के आधार पर की जा रही है। शहर के 11 हट्टा बाजार, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बुधराम कॉलोनी, मोहल्ला बास में नालियाें में से कई पेयजल कनेक्शन गुजर रही है।
बूस्टिंग से पेयजल सप्लाई के दौरान लीकेज होने के गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों में जगह-जगह लीकेज होने के कारण नालियों का गंदा पानी पेयजल लाइनों में मिल रहा है। इससे पानी दूषित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
फोटो संख्या:74- मोहल्ला सैनीपुरा में नाली से गुजर रही पेयजल लाइन--संवाद