फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: जल शक्ति अभियान व अटल भूजल योजना से हो रहा जलस्तर में सुधार, जलघर व जोहडों में भरा पानी

Tue, 09 May 2023 11:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

जल शक्ति अभियान व अटल भूजल योजना से नारनौल में जल स्तर में काफी सुधार हुआ है। नहरों में उपलब्ध पानी से लगातार 15 दिन नहर चलाकर क्षेत्र के लगभग सभी जोहड़ों को नहरी पानी से भरने का कार्य किया गया है ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में पशु एवं पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में सबसे सूखे इलाकों में भी इस बार नहरों से तालाबों में पानी भरा गया है। वहीं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला के सभी जलघर भी पानी से भर चुके हैं। हरियाणा सरकार की सभी गांवों में नहर से जोहड़ तक आरसीसी पाइप लाइन दबाने की योजना को सिंचाई विभाग ने सिरे चढ़ाकर क्षेत्र के लोगों को काफी बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


पशुओं को नहीं होगी पानी की किल्लत
इस कार्य के अलावा लगातार चल रहे जल शक्ति अभियान व अटल भूजल योजना से भी जिला में जल स्तर में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि तीन खंडों में जोहड़ों में पानी भरने में काफी परेशानी आ रही थी। अब वह दिक्कत लगभग खत्म हो चुकी है। राजस्थान की सीमा के साथ लगते  नारनौल, निजामपुर तथा नांगल चौधरी खंड में नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी से मुख्यतः: दोचाना डिस्ट्रीब्यूटरी, नोलपुर, हसनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी एवं शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी निकलती है। इसके बाद इन तीनों डिस्ट्रीब्यूटरी से 10 अन्य छोटी नहरें निकलती है।

आरसीसी पाइप लाइन दबाने का कार्य
इन सभी नहरों में उपलब्ध पानी से लगातार 15 दिन नहर चलाकर क्षेत्र के लगभग सभी जोहड़ों को नहरी पानी से भरने का कार्य किया गया है ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में पशु एवं पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके तथा निरंतर गिर रहे भूमिगत जल स्तर में भी सुधार हो सके। क्षेत्र के सभी गांवों में नहर से जोहड़ तक आरसीसी पाइप लाइन दबाने का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा पिछले दो-तीन सालों से किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीने के पानी की आपूर्ति करने के लिए लबालब तलाब
सभी गांवों में पानी भरने का सार्थक प्रयास किया गया है।सभी गांवों के जोहड़ों के अलावा नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी पर पड़ने वाले वाटर वर्क्स टैकों, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दो टैंक व गांव मंडलाना के वाटर वर्क्स टैंकों में नहरी पानी डालकर क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति करने के लिए लबालब भर दिए हैं ताकि आने वाली गर्मी के मौसम में पीने के पानी की किल्लत ना हो।

ऐतिहासिक सरोवर शोभा सागर में भी डाला नहरी पानी

नारनौल माइनर की टेल से शहर के ऐतिहासिक सरोवर शोभा सागर में भी नहरी पानी डालकर भरने का सार्थक प्रयास किया गया है। इस सरोवर में नहरी पानी डालने से सैकड़ों मछलियों की जान बचाई गई है। इस सरोवर को भरने के आदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने दिए थे। इस बार विभाग ने क्षेत्र के जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया था और उसी कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाकर काफी हद तक क्षेत्र के जोहड़ भरने में सफलता हासिल की है और भविष्य में भी हमारा क्षेत्र के सभी जोहड़ों को नहरी पानी से भरने का कार्यक्रम रहेगा ताकि पीने के पानी की किल्लत न हो।

इन गांवों में आरसीसी पाइप लाइन से भरा पानी
सिंचाई विभाग के एसई राजेश खत्री ने बताया कि कई बेहतरीन प्रोजेक्ट मिले हैं। गांव ढाणी किरारोद अफगान, मंडलाना, गहली, महरमपुर, जाखनी खोडमा, बापडौली, चिण्डालिया, जैलाफ, बास किरारोद उमराबाद  डोहर खुर्द, डोहर कला, बलाहा कला, बलाहा खुर्द, बदोपुर, दौचाना, भांखरी, हमीदपुर, जादूपुर, ताजीपुर, नांगल शालू, दौंगली, कारोता, कमानिया, खातोली जाट, खातोली अहीर, छापडा बीबीपुर, धौलेडा, मेघोत हाला, मेघोत बिन्जा, शैदअलीपुर, शहबाजपुर, लूजोता, नांगल पीपा, रघुनाथपुरा, हसनपुर, रामबास, कारोली, मारोली, अमरपुर व जौरासी गांवों में नहरी पानी डालकर भरने का सार्थक प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन

लिफ्टिंग प्रणाली से यहां भरा पानी

सिंचाई विभाग के एसई राजेश खत्री ने बताया कि कुछ गांवों के जोहड़ नहर से काफी ऊंचाई पर स्थित है उनको भी लिफ्टिंग प्रणाली द्वारा नहरी पानी डालकर भरने का सार्थक प्रयास किया गया है। लिफ्टिंग प्रणाली द्वारा गांव नांगल काठा के दो, धानोता, दनचोली के दो, नापला, पवेरा, आजमाबाद मोखुता, निजामपुर, सरेली, गांवड़ी जाट, नयागांव, इस्लामपुरा, रोपड सराय आदि गांव में नहरी पानी पहुंचाकर जोहड़ भरने का कार्य किया गया है।

इन बूस्टिंग स्टेशन धोलेडा से पांच दिन बाद डाला जाएगा नहरी पानी
लिफ्टिंग प्रणाली द्वारा मूसनोता, पांचनोता एवं बायल में नहरी पानी डालने का कार्य आगामी 5 दिनों में बूस्टिंग स्टेशन धोलेडा में एकत्रित पानी को लिफ्टिंग प्रणाली द्वारा नहरी पानी डालने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें