फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध रूप से रखे पटाखे बरामद, मामला दर्ज

Fri, 03 Nov 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। सतनाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से रखे पटाखे बरामद किए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सतनाली निवासी महेंद्र ने अपने घर में बने एक कमरे में काफी मात्रा में पटाखे बंब, फुलझडी, अनार, राकेट व भिन्न भिन्न प्रकार के पटाखे गत्ते कि पेटियों में डाल कर बेचने के लिए दिवाली के त्योहार के लिए रखे हुए है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पाकर महेंद्र के मकान पर पहुंचकर कमरे में रखे गत्ता पेटियों की जांच की तो पेटियों में भिन्न-भिन्न प्रकार के पटाखे, फुलझड़ी, रॉकेट, अनार बंब, फिरकी, छोटे बम्ब, बिजली बंब सहित अन्य प्रकार की अतिशबाजियां मार्का अलग-अलग प्रकार के पटाखे बरामद किए गए। सतनाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत सतनाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें