फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में चलाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र महेंद्रगढ़ में लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बने निर्माणों को ध्वस्त किया। यहां बनाए जा रहे रोड को उखाड़ा।
विज्ञापन

राजस्व संपदा महेंद्रगढ़ के मौजा बुंदेबाजनगर में कुछ लोग अवैध तौर पर 4 एकड़ में अवैध कॉलोनी बना रहे थे। जिसमें रोड बनाए जा रहे थे। जिला नगर योजनाकार की टीम ने अवैध तौर पर कॉलोनी विकसित करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए। जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार चौहान की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। टीम में शामिल जेई. हेमंत यादव, हरदीप यादव, विकास, विजय इत्यादि के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। तहसीलदार विजय बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। टीम ने जेसीबी की मदद से 20 चहारदीवारी, डीपीसी और सड़कों को उखाड़ा। जिला नगर योजनाकार प्रवीण चौहान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। लाइसेंस लेने के उपरांत ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें