फोटो नंबर- 31जेसीबी द्वारा अवैध मार्ग को धवस्त करती डीटीपी की टीम। स्रोत- प्रशासन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार टीम की ओर से वीरवार को कनीना में कोसली रोड पर अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ढहा दिया इस दौरान 6 एकड भूमि में 2 डीपीसी व सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। सहायक नगर योजनाकार सतेन्द्र कुमार की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने कहा कि कृषि भूमि रिहायशी व वाणिज्यिक उपयोग के परिवर्तित करना अनिवार्य है। इस लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्लॉट व जमीन खरीदते समय सभी दस्तावेजों की अच्छे से जांच करे और डीलर के बहकावे में नहीं आएं। संवाद