फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दो सप्ताह खांसी हो तो कराएं जांच : दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन अभियान के तहत झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जनशक्ति विकास संगठन के सहयोग से चलाया गया जिसमें लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के कनीना खंड कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने बताया कि लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना तथा कमजोरी महसूस होना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर जनशक्ति विकास संगठन के सदस्य अमित कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें