फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो करेंगे विरोध प्रदर्शन

Tue, 28 Oct 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 28 गांव के मुख्य रास्ते में जमा नाली का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। तिगरा में जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण मुख्य रास्ते पर लगातार पानी भर रहा है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे उनके कपड़े और वाहन दोनों ही गंदे हो रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीण पहले भी संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल समस्या को लेकर अधिकारी दौरा तो कर जाते हैं, लेकिन न तो जल निकासी की व्यवस्था की जाती है और न ही सड़क की मरम्मत होती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें