फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगें नहीं मानी तो कर्मचारी शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल बुधवार को जारी रहा। वहीं मांगें नहीं माने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रदेश स्तरीय हड़ताल का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कहा, 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आग लग गई थी। आग को बुझाते हुए फायर के दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह आग में झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाए।
सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगें नहीं माननी तो उनके समर्थन में धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर दमकल विभाग व नगर पालिका सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें