फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईएएस अभिनव सिवाच ने संभाला बहादुरगढ़ एसडीएम का पदभार

विज्ञापन
-फोटो 64 : अभिनव सिवाच, एसडीएम बहादुरगढ़।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वर्ष 2023 बैच के आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच ने बहादुरगढ़ के एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। आईएएस अभिनव सिवाच ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की लोक हितैषी नीतियों का आमजन को त्वरित लाभ मिले यह उनका प्रयास रहेगा। वह इससे पहले कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

हाल ही में जारी तबादला सूची में आईएएस अभिनव सिवाच को पिहोवा से एसडीएम बहादुरगढ़ स्थांतरित किया गया है। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि बहादुरगढ़ देश की राजधानी से सटा हुआ शहर है। इसे गेट वे ऑफ हरियाणा भी कहा जाता है। प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक शहर है और देश का सबसे बड़ा फुटवियर पार्क स्थापित है।
उन्होनें कहा कि उपमंडल प्रशासन शहर की गरिमा के अनुसार और बेहतर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें