फोटो नंबर- 04सभा के प्रधान राकेश मेहता को चेक सौंपते पंडित विनोदी लाल। स्रोत : संस्था
- फोटो : फखरपुर में बिजली कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपते लोग।
नारनौल। गौड़ ब्राह्मण सभा भवन निर्माण के लिए पंडित विनोदी लाल शास्त्री व उनके बेटे नीरज ने प्रधान राकेश मेहता को 21 हजार रुपये का चेक भेंट किया। सभा के प्रधान राकेश मेहता ने कहा कि सभा भवन किसी एक व्यक्ति के न होकर समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी होते हैं। सामाजिक, धार्मिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों में इनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि धर्म-पुण्य की कमाई से निर्माण कार्यों में सहयोग करने वाले का योगदान सदैव पुनीत कार्यों से जुड़ा रहता है। इस अवसर पर सभा सचिव कृष्ण ठेकेदार, राजीव खोश्या, भूप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद