फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Tue, 04 Jun 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव आकोदा के पास हुई सड़क दुर्घटना में खुडाना निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। हादसे में घायल महिला शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खुडाना निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि रविवार रात को करीब सवा आठ बजे उनके चाचा लालचंद मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी कविता देवी के साथ गांव चांगरोड़ से खुडाना आ रहे थे। जब वह गांव बास से आकोदा के नजदीक पहुंचे ताे सड़क किनारे खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई। मौके पर पहुंचे चाचा इंद्र सिंह ने लालचंद व कविता को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने लालंचद को मृत घोषित कर दिया व कविता देवी को प्राथमिक उपचार देने के बाद हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने भतीजे जसंवत के बयान पर अज्ञात ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें