फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6 साल में सैकड़ों तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पिछले छह वर्षों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2021 से 2026 तक लगातार तस्करों पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 34 मामलों में 66 आरोपी गिरफ्तार कर 2225.96 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। 2022 में 46 मामलों में 57 आरोपी और 83.57 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुए। 2023 में 68 मामलों में 99 आरोपी पकड़े गए और 269 किलो नशा पकड़ा गया। 2024 में 67 मामलों में 101 आरोपी गिरफ्तार कर 123 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया।
वर्ष 2025 में 58 मामलों में 99 गिरफ्तारियां हुईं और करीब 1111 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। वहीं 2026 में अब तक 17 मामलों में 26 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी दीपक ने कहा कि पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और नशा तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। अदालत द्वारा दी गई कठोर सजा नशा कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें