महेंद्रगढ़। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएफएस विजेंद्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि इंसान की अंधी सोच ने लुप्त कर जीवों की प्रजातियां दी। इस वर्ष की थीम एक्टिंग लोकली फॉर ग्लोबल इंपैक्ट रही। जिला समन्वयक देशराज शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जैव विविधता व पर्यावरण विषयक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संतुलन और जलवायु परिवर्तन के खतरों पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।