बुचौली। गांव बुचौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शहीद भगत सिंह युवा संगठन जन कल्याण एवं जीवदया फाउंडेशन की ओर से गर्मी में ठंडाई की छबील लगाई गई। विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह व समस्त स्टाफ ने संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह व समाजसेवी मुकेश चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों और स्टाफ के लिए इस तरह की ठंडी छबील लगाना बेहद पुण्य का काम है। संगठन संचालक विकास शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद व मूक पशु-पक्षियों की सेवा करना है। संवाद