फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की शोधार्थी मनीषा आईसीएसएसआर डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयनित

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- हकेंवि की शोधार्थी मनीषा आईसीएसएसआर डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयनित होने के बाद क
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की शोधार्थी मनीषा आईसीएसएसआर डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयनित हुई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मनीषा व उनकी शोध निर्देशिका डॉ. सुमन को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी मनीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनीषा भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत याज्ञवल्क्य स्मृति में प्रतिपादित लोक-प्रशासनिक नियमों का वर्तमान भारतीय संविधान से तुलनात्मक अध्ययन विषय पर शोध कार्य कर रही हैं।
उनका यह शोध विषय प्राचीन भारतीय चिंतन व आधुनिक संवैधानिक व्यवस्था के बीच सेतु स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विश्वविद्यालय में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान पीठ की अधिष्ठाता प्रो. पायल चंदेल ने इस उपलब्धि को संस्कृत विभाग और विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवमयी क्षण बताया।
विज्ञापन

मनीषा की शोध निर्देशिका डॉ. सुमन व संस्कृत विभाग के शिक्षक प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत ने शोधार्थी को बधाई दी। मनीषा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता व पति के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें