फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि को इंडियाज बेस्ट बी-स्कूल 2026 में ट्रिपल ए रेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग को प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा मूल्यांकन मंच करियर्स 360 की ओर से इंडियाज बेस्ट बी-स्कूल 2026 में ट्रिपल ए रेटिंग मिली है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा, शैक्षणिक वातावरण व समग्र संस्थागत विकास का प्रमाण है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान को बढ़ावा देवे व विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह रेटिंग विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों को और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार व उद्योग-संस्थान सहयोग को सुदृढ़ करते हुए प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

करियर्स 360 की ओर से यह मूल्यांकन विद्यार्थियों की गुणवत्ता, संकाय की दक्षता, शिक्षण-अधिगम वातावरण, अधोसंरचना, विविधता, प्लेसमेंट और अनुसंधान जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया है। इन सभी पहलुओं के समग्र आकलन के उपरांत हेकेंवि महेंद्रगढ़ के प्रबंधन अध्ययन विभाग को देश के श्रेष्ठ बी-स्कूलों में स्थान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें