फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी ने परेशान किया, अंगूठे का दिया निशान

Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में एचटेट लेवल-3 की परीक्षा कड़े पहरे के बीच हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई घटना नहीं हुई। ड्यूटी देने वाले सभी कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जाम आदि को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। परीक्षा केंद्र के आसपास छोड़कर कहीं भी जाम नहीं लगा।
विज्ञापन


यह परीक्षा जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में लगभग 7297 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे जिनमें से 6014 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1283 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।  नारनौल खंड में 14 परीक्षा, महेंद्रगढ़ में 10 तथा कनीना में 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इनमें से 23 परीक्षा केंद्र ऑफ लाइन थे और 2 ऑफ लाइन परीक्षा आयोजित हुई।  

एक केस बना
एचटेट परीक्षा के दौरान केवल एक ही परीक्षा केंद्र पर केस बना है। सरस्वती स्कूल नारनौल में केंद्र सुप्रीटेडेंट ने एक अभ्यर्थी की यूएमसी बना दी। अभ्यर्थी बीच पेपर में चीटिंग कर रहा था। इस दौरान सुप्रीटेडेंट ने उसे देख लिया और उसका केस बना दिया।
विज्ञापन


तीसरी आंख की नजर में हुई पूरी परीक्षा
आपको बता दें कि एचटेट लेवल-3 की परीक्षा तीसरी आंख की निगाहों के समाने हुई। पेपर के बंडल लाने से ले जाने तक की विडियोग्राफी की गई थी। पेपर के बंडल को खोलने और बंद करने का कार्य की भी विडियोग्राफी करवाई गई। इसके अलावा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की भी विडियोग्राफी की गई तथा उनके मशीन पर अंगूठे के निशान भी लिए गए।  

सुरक्षा के थे पूरे इंतजाम
जिला पुलिस विभाग की ओर से एचटेट की परीक्षा के लिए पूरे इंतजामा किए हुए थे। पुलिस कर्मी हर जगह मुस्तैद नजर आए चाहे परीक्षा केंद्र हो या फिर नाके। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए 427 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई थी। 35 ऑब्जर्वर और 4 उड़नदस्ते लगाए गए थे। ऑर्ब्जवर पूरे ढाई घंटे परीक्षा केंद्रों पर जमे रहे। इसके अलावा डीसी संजीव वर्मा, एडीसी आरएस वर्मा, एसडीएम महेंद्रगढ़, नारनौल, जिला शिक्षा अधिकारी सहित 11 उड़नदस्ते बनाए गए थे।

अभ्यर्थियों को परेशानी
अभ्यर्थियों को आईडेंटिफिकेशन प्रूफ को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ी। बहुत से अभ्यर्थी अपना आईडू प्रूफ ले जाना भूल गए। जिस कारण चेकिंग स्टाफ उन्हें बाहर निकाल रहा था। इसके अलावा कुछ लोगों की आईडी में फोटो साफ नहीं होने पर उन्हें पहले तो अंदर इंट्री नहीं करने दी लेकिन बाद उन्हें प्रवेश दे दिया गया। बोर्ड के निर्देश थे कि अभ्यर्थी को अपने साथ फोटो युक्त आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा।

जगह-जगह की जा रही थी चेकिंग
एचटेट परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी की जगह-जगह चेकिंग की जा रही थी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वारा पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा चैक किया जा रहा था। इसके बाद केंद्र प्रांगण में अंदर स्टाफ के कर्मचारियों द्वारा तथा कमरे में बैठने से पहले ड्यूटी देने वालों के द्वारा चेक किया जा रहा था। अभ्यर्थियों के आईडी एवं एडमिट कार्ड भी देखे जा रहे थे। जबकि अभ्यर्थी पैन, आईडी तथा एडमिट कार्ड ही अंदर ले जा सकते थे। बाकी बेल्ट, पर्स तथा मोबाइल को बाहर ही रखवा दिया गया। वहीं महिला अभ्यर्थियों के जेवर आदि भी बाहर उतरवा लिए गए।
विज्ञापन

षा केंद्र के सुप्रीटेडेंट ने ही बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें