फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैसे दूर होगी 17 हजार उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्या, स्वीकृत पदों में से आधे रिक्त

Wed, 13 Nov 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़ में स्वीकृत पदों में से 50 प्रतिशत पद रिक्त होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 15 किलोमीटर के दायरे में फैले शहर में करीब 17 हजार उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

शहर की 50 हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति के लिए 300 से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं। कनिष्ठ अभियंता (जेई) के चार पद में से दो पद लंबे समय से रिक्त हैं। एएलएम के 34 में से नौ और एसए के 33 में से 31 पद रिक्त हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

गर्मी हो या सर्दी घंटों लंबे कट, फाल्ट के कारण बाधित बिजली आपूर्ति, बिल संबंधित समस्याओं के समाधान सहित अन्य सुविधाओं के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। बिजली निगम कार्यालय में 125 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 66 पदों पर तैनाती, 59 अभी भी रिक्त हैं। शहरवासी बिजली निगम में शिकायत के लिए जाते हैं तो उनको संबंधित अधिकारी के पास भेज देते हैं। पद खाली होने की वजह से उन्हें शिकायत के समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी घरेलू व कृषि बिजली सप्लाई का ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में जेई की रिपोर्ट के बगैर उसे नीचे भी नहीं उतारा जा सकता। जेई अपनी उपस्थिति में खड़ा होकर खराब ट्रांसफार्मर को नीचे उतरवाएगा। उसे वर्कशॉप में पहुंचा कर उसके तेल व स्पेयर पार्ट का एस्टीमेट बनाकर जमा करवाता है। तब जाकर ट्रांसफार्मर को जमा किया जाता है। बिजली का कोई अन्य उपकरण बदलना हो तो भी जेई वह उपकरण स्टोर से निकलवा सकता है। इतना ही नहीं, गलत बिल आने पर उसे ठीक करवाने के लिए भी जेई से रिसीव करना अनिवार्य है। जेई को बिजली चोरी पकड़ने का टारगेट अलग से दिया जाता है। इस प्रकार फील्ड का तमाम कार्य दारोमदार है। शहर में दो जेई होने कारण काफी परेशानी होती है। अगर कार्यालय से जुड़ा कार्य आता है तो जेई की ड्यूटी लग जाती है।


यह है स्वीकृत, तैनात और रिक्त पदों की स्थिति
पद स्वीकृत पद भरे खाली
जेई 04 02 02

फॉरमैन 08 09 00

लाइनमैन 13 12 01
एएलएम 34 25 09
एसएसए 11 04 07

एएसएसए 11 06 05

एसए 33 02 31
सीए 01 01 00
यूडीसी 04 01 03

एलडीसी 06 04 02

-
रिक्त पदों पर तैनाती की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही रिक्त पदों पर तैनाती की जाएगी। उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्रता से समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन


-सुनील कुमार, उपमंडल अधिकारी दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें