महेंद्रगढ़। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर कूड़ा जलाए जाने के कारण शहर की आबोहवा खराब हो रही है। हवा प्रदूषित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी नगरपालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। हालांकि प्रशासन व नगरपालिका ने दो माह पूर्व दावा किया था कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।
दिवाली के बाद बाजार व घरों से निकलने वाला कचरा लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। नगरपालिका की ओर से एक निजी एजेंसी को डोर-टू डोर कूड़ा उठाने का ठेका दिया गया है लेकिन सुबह व शाम के समय शहरवासी, व्यापार व दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों ने निकलने वाले कचरे के ढेरों को आग लगा देते हैं जिससे हवा प्रदूषित हो रही है।
सुबह व शाम के शहर के खुले स्थानों पर जब सुबह व शाम को लोग टहलने निकलते हैं तो इन ढेरों से निकलने वाले धुएं में सांस लेना भी दूभर होजाता है।
वर्जन
कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोमवार को नपा अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।