फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सैदपुर में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, बिजली उपकरण जले

Sat, 06 Sep 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटेा नंबर- 15गांव सैदपुर में आसमानी बिजली गरने से छत पर बना गहरा गड्डा। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव सैदपुर में शनिवार अल सुबह गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गांव के आधा दर्जन से अधिक घरों के बिजली उपकरण जल गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे अचानक सुरेश कुमार के मकान पर बिजली गिरी। सुरेश इन दिनों अपने परिवार के साथ शाहजापुर में रहते हैं। लोगों ने बताया कि बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और छत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार से निकलकर कई ईंटें दूर जाकर गिरीं। एक ईंट पड़ोसी रामबिलास के घर के टिन शेड पर गिर गई।
रामबिलास ने बताया कि उस समय वह घर के शेड में सो रहा था। धमाके की आवाज सुनकर बेटे से पूछा कि क्या हुआ है। बेटे ने बताया कि चाचा सुरेश के मकान पर बिजली गिरी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से ही गांव के लोग इकट्ठे थे।
विज्ञापन

आसपास के घरों में बिजली का झटका लगने से कई उपकरण जल गए। पूर्व सरपंच बाबूलाल और किसान क्लब के प्रधान सतबीर ने सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है। इससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। प्रशासन को तुरंत प्रभाव से प्रभावित पीडित परिवारों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें