फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब मोबाइल एप से जुट रहे घर-घर के आंकड़े

विज्ञापन
फोटो नंबर-07जनगणना के कार्य में जुटा प्रगणक। स्रोत: स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारनौल। पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर सूचनाएं एकत्रित कर रहे हैं। घरों की पहचान और नजरी नक्शा तैयार करने के बाद अब हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के अंतर्गत भवनों, जनगणना मकानों, परिवारों और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़े आंकड़े जनगणना एप के माध्यम से डिजिटल पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रगणक धर्म सिंह ने ने कहा कि डिजिटल प्रणाली लागू होने से आंकड़े पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सटीक तरीके से दर्ज हो रहे हैं। शुरुआत में एप में कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं लेकिन अब कार्य सुचारू रूप से जारी है।
धर्म सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना से संबंधित सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं, इसलिए नागरिक बिना किसी झिझक के सही जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास योजनाएं तैयार करती है, इसलिए जनगणना में सहयोग देशहित में बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें