नारनौल। सिटी थाना पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पटीकरा निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ व निशानदेही पर 2,089 रुपये नकद और 40 हजार रुपये के आभूषण बरामद हुए। बाद में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण ने बताया कि पटीकरा निवासी सुनीता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके पिता के निधन के बाद 31 जुलाई को वह रोहतक अपने पीहर गई थीं। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। जांच में करीब 2 लाख रुपये नकद व 2.50 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर लोकेश को पकड़ा। संवाद