फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेजबान हरियाणा ने उड़ीसा को 59-19 के मुकाबले 40 अंकों से दी मात

Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हरियाणा व उडीसा की टीम के खिलाड़ी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 69वीं सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान हरियाणा व उड़ीसी की टीमों के बीच खेला गया। हरियाणा की टीम की ओर से कप्तान प्रियंका ने टॉस जीतकर पहले रेड की। बेस्ट रेडर पूजा के सामने उड़ीसा टीम की खिलाड़ी कमजोर नजर आई। हरियाणा की टीम ने यह मुकाबला 59-19 से जीता। एकतरफा मुकाबले में हरियाणा की कप्तान प्रियंका व रेडर पूजा ने मैच की शुरूआत से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बता दें कि गांव आदमपुर दाढ़ी की बेटी प्रियंका 11 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। वहीं बेस्ट रेडर रही पूजा भी भारतीय महिला कबड्डी टीम के लिए हाल ही में संपन्न हुए 11 दिवसीय कैंप में भाग लेकर लोटी हैं। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को भी 40 अंकों से मात दी। वहीं तीसरे मुकाबले में भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर को एकतरफा मुकाबले में हराया।
महेंद्रगढ़ में कबड्डी के लिए मिला अच्छा माहौल
हरियाणा टीम की कप्तान प्रियंका ने बताया कि महेंद्रगढ़ में कबड्डी के लिए बहुत ही अच्छा माहौल है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विशेषकर यहां के खाने में देशी जायका है जो खिलाड़ियों की पहली पसंद है। इस मुकाबले में पूरी टीम बेहतर प्रदर्शन कर जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम करेगी। खान-पान, सुरक्षा सहित हर पैमाने पर जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों का ध्यान रखा है। उनका प्रयास रहेगा की जीत के साथ प्रदेश का गौरव बढ़ाएं। हरियाणा की टीम एक बेहतर टीम है प्रत्येक खिलाड़ी क्षमताओं से भरी है।
विज्ञापन

प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए लगाएंगी पूरा दमखम
बेस्ट रेडर रही पूजा ने बताया कि हरियाणा की टीम हर दृष्टि से अव्वल है। टीम की कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में भी उनका प्रयास रहेगा कि जीत का सेहरा हरियाणा के नाम रहे। महेंद्रगढ़ में कबड्डी की अपार संभावनाएं हैं, यहां के दर्शकों ने लगातार टीम का उत्साहवर्धन किया। उनका प्रयास रहेगा कि जीत के साथ महेंद्रगढ़ जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।
हिमाचल ने उत्तर प्रदेश को हाराया
प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश की टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को लगातार दबाए रखा। उत्तर प्रदेश कुल 14 अंक लेने में सफल रही जबकि हिमाचल ने 54 अंक लिए। प्रतियोगिता के प्रथम दिन दस मुकाबलों का शेड्यूल बनाया गया था। तीसरा मुकाबला भारतीय रेलवे व जम्मू-कश्मीर के बीच, चौथा मुकाबला, राजस्थान व केरला, पांचवां मुकाबला पंजाब व मध्य प्रदेश, छठा मुकाबला तमीलनाडू व विदरभा, सातवां महाराष्ट्र व पांडीचेरी, आठवां कर्नाटक व उत्तरांचल, नौवें मुकाबले में बिहार व चंडीगढ़, 10वें मुकाबले में दिल्ली व उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच खेले जाने तय हुए। आठ बजे तक दो मुकाबले हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें