फोटो नंबर-21महिला को खोया हुआ मंगलसूत्र लौटाते अस्पताल डाक्टर व कर्मचारी। स्रोत: विभाग
नारनौल। नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्यकर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला का खोया मंगलसूत्र सुरक्षित वापस लौटा दिया। इंदिरा कॉलोनी निवासी विमला देवी इलाज के लिए अस्पताल आई थीं। इसी दौरान करीब डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र ड्यूटी रूम में मिला। नर्सिंग ऑफिसर संतोष कुमार और हिम्मत राम ने इसकी सूचना ऑन-ड्यूटी डॉ. कुलदीप को दी। इसके बाद डॉक्टर, दोनों नर्सिंग ऑफिसर और वार्ड बॉय जिगर कुमार ने पहचान की पुष्टि कर मंगलसूत्र विमला देवी को सौंप दिया। महिला ने मंगलसूत्र मिलने पर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों का आभार जताया। संवाद