फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के उद्घाटन के 4 महीने बाद भी नए भवन में शिफ्ट नहीं हुआ अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की ओर से सीएचसी कनीना का 4 माह पूर्व उद्घाटन करने के बाद भी भवन में बिजली कनेक्शन नहीं होने पर कार्य संचालित नहीं हो पाया है। अभी तक चिकित्सा सुविधाएं पुराने खंडित भवन में ही प्रदान की जा रही हैं। सीएम ने विधान सभा चुनाव से पूर्व अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीती 1 सितंबर 2019 को नारनौल आगमन पर कनीना के 50 बैड अस्पताल का उद्घाटन आनन-फानन में शुभारंभ किया था। उस समय अस्पताल में बिजली फिटिंग, लिफ्ट, बिजली कनेक्शन का कार्य लंबित था।
विज्ञापन

50 बैड के सब डिवीजन अस्पताल भवन निर्माण के लिए 18 माह का समय दिया गया था। जो जून 2019 में पूरा हो गया था। सरकार की ओर से अस्पताल में अधिक सुविधाएं देने के लिए चिकित्सकों की संख्या बढाने के साथ-साथ आवश्यक उपकरण भी बढाए जाने की उम्मीद थी। अभी तक न तो भवन चालू हो पाया है। ना ही चिकित्सकों की संख्या बढाई गई है। लगभग 14 करोड़ की लागत से बनाये गये 50 बैड अस्पताल में अल्ट्रासाऊंड व एक्स-रे रूम सहित सभी अति आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता करवाने की संभावना बनी थी। मरीजों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने के कारण वर्तमान समय में यह अस्पताल रैफरल साबित हो रहा है। उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं के अभाव में मजबूरीवश चिकित्सक यहां पर आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर रहे हैं। सीएचसी कनीना के अंतर्गत व दो पीएचसी मुंडिया खेड़ा व भोजावास आती हैं। कनीना में कनीना, कनीना मंडी, करीरा, ककराला, चेलावास, गुढा 5 सब सेंटर हैं। इसी प्रकार से पीएचसी भोजावास के अंतर्गत भोजावास, रामबास, पड़तल, मोहनपुर, सुंदरह 5 सब सैंटर हैं मुंडिया खेड़ा पीएचसी के अंर्तगत मुंडिया खेड़ा, कलवाड़ी, बेवल, दोंगड़ा अहीर, खैराना सहित 5 पीएचसी कार्यरत हैं। जिन पर करीब डेढ लाख की आबादी निर्भर करती है।
इसके अलावा कनीना के नजदीक सेहलंग सीएचसी है। सेहलंग के अंतर्गत धनौंदा पीएचसी लगती है। सीएचसी सेहलंग के अंर्तगत सेहलंग, स्याणा, सीगड़ा, बागोत व खेड़ी सब सैंटर स्थापित किए गए हैं। पीएचसी धनौंदा के अंर्तगत धनौंदा, पाथेड़ा, बूचावास, बवानिया, सिहोर 5 उप स्वास्थ केंद्र आते हैं।----------
विज्ञापन

अस्पताल भवन में बिजली कनेक्शन के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक चंडीगढ की ओर से बीते दिसबंर माह में लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन नारनौल को पत्र भेजकर 10 लाख रूपये की राशि अदा करने के निर्देश दिए गए थे। आज तक बिजली कनेक्शन नहीं किया गया है। कनेक्शन लंबित होने के कारण अस्पताल में कार्य शुरू नहीं हा पाया है।
दिनेश कुमार, एसएमओ, कनीना।
मेरे संज्ञान अस्पताल में बिजली कनेक्शन संबंधी कोई मामला नहीं है। एक्सईएन नारनौल ही कुछ बता सकते हैं।
अगर उनके पास आदेश आए होंगे तो वह ही जवाब देंगे। बिजली कनेक्शन के बारे में काई फाइल नहीं मिली।
सोमदत्त शर्मा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी,महेंद्रगढ़।
वर्जन:अस्पताल भवन को किस वजह से स्थानांरित नहीं किया गया इसकी अधिकारियों से रिपोर्ट लूंगा। अस्पताल के नए भवन को जल्द ही संचालित किया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए बढे हुए स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. सूरजभान कंबोज ,स्वास्थ्य महानिदेशक ,पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें