फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फूलमालाओं से हुआ हुड्डा का स्वागत, संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक पर रविवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं और बुके भेंट कर अभिनंदन किया। हुड्डा दादरी से नांगल चौधरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ पहुंचने पर हुड्डा ने राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया और उपाध्यक्ष डॉ. तरूण यादव ने बताया कि हुड्डा ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। इसलिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं समझने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को कहा। इस मौके पर अनिल डागर, सूरत सिंह सिसोठ, रमेश खींची, भगवान सिंह, कृष्ण चेयरमैन, वीर सिंह और प्रदीप आनावास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें