फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराजा दक्ष जयंती पर किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 13नसीबपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत:प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील प्रजापति संगठन नसीबपुर ने महाराजा दक्ष जयंती मनाई। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर हरिओम, पूर्व एक्सईएन रमेश कुमार, अशोक आर्किटेक्ट, कृष्ण नंबरदार, पवन जेई और लालाराम सरपंच को सम्मानित किया गया। उन्हें समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए व्यक्तियों ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वे इस सम्मान से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सभी ने समाज के लिए और अधिक समय व शक्ति से काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार एडवोकेट ने की। इस अवसर पर सीताराम प्रधान, लालाराम नानकवास, रामसिंह, राजकुमार, हरद्वारी सरपंच जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मास्टर रतिराम, कुंडल लाल, फूल सिंह, अनिल कुमार, कृष्ण और डी पी वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें