फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिशन जनसेवा समिति ने लगाए 11 पीपल के पौधे

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यति​थि पर गांव सिसोठ के मु​क्तिधाम में पौधरोपण करत - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मिशन जनसेवा समिति ने गांव सिसोठ के श्मशान घाट में 11 पीपल के पौधे ट्री गार्ड सहित लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत भूतपूर्व सैनिक धर्मपाल यादव ने की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुकेश चौहान, दीपक राव, रविंद्र सिंह, डॉ. कैलाश यादव और पंच सत्येंद्र यादव ने पौधा रोपण में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में डॉ. कलाम के विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने उनके इसरो और मिसाइल कार्यक्रम में दिए गए योगदान तथा युवाओं से संवाद को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। मिशन जनसेवा समिति अध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा डॉ. कलाम ने हमें सपना देखने और उसे साकार करने के लिए मेहनत का मंत्र दिया। वीरवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया और आज कलाम साहब को याद किया। शहीदों का बलिदान और कलाम का विज्ञान, दोनों से ही भारत मजबूत और आत्मनिर्भर बना है। जिस तरह एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है, उसी तरह हमें एक सपना देश के नाम का संकल्प भी लेना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें