फोटो 12गांव सलीमपुर में बलिदानी की पत्नी को सम्मानित करते हुए सीआरपी के अधिकारी।संवाद
मंडी अटेली। गांव सलीमपुर में रविवार को सीआरपीएफ के बलिदानी अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन किया गया। इंस्पेक्टर सूरत सिंह ने बलिदानी की पत्नी लीलावती को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अजीत सिंह की पुत्रियां प्रीति, रीतू, पत्नी लीलावती, भाई संदीप और माता रामकला सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। जिला पार्षद शमशेर सिंह समेत नागरिक भी मौजूद थे। बलिदानी अजीत सिंह 26 जुलाई 2009 को शत्रुओं से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। संवाद