फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: - इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बीकॉम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला सम्मान

Thu, 31 Oct 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उप मंडल के गांव गोमली निवासी वर्षा रानी पुत्री मूलचंद शर्मा द्वारा आईजीयू मीरपुर से बीकॉम में प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वर्षा रानी के बुधवार को गांव पहुंचने पर ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सरपंच उर्मिला शास्त्री व ग्रामीणों ने वर्षा रानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सुरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि वर्षा रानी ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बीकॉम में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सरपंच उर्मिला शास्त्री ने गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में दयानंद नंबरदार, रामफल शास्त्री, होशियार सिंह, कर्मवीर, नवीन कुमार व शेर सिंह भोजावास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें