फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी चिकित्सा एक सरल पद्धति : बाबूलाल

विज्ञापन
फोटो 07चेयरमैन बाबूलाल को मोमेंटो भेंट करते चिकित्सक। विभाग
विज्ञापन
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पटीकरा में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया। मार्केट कमेटी चेयरमैन बाबूलाल ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति सरल, सुलभ एवं प्रभावी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास गुर्जरवार ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 280 से 350 मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। शिविर में 254 मरीजों ने होम्योपैथिक चिकित्सा का लाभ उठाया। इस शिविर में विशेष रूप से महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पाचन संबंधी समस्याएं, श्वसन रोग, जोड़ों के दर्द, एनीमिया नियंत्रण आदि पर परामर्श प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें