फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने बरामदे में बैठकर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
फोटो 3नागरिकों के बीच बैठकर उनकी शिकायतें सुनते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया। बैठक के बाद उन्होंने कार्यालय के बरामदे में ही बैठकर मौजूद लोगों की शिकायतें सुनीं और एक-एक कर परिवादियों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उनकी सरल कार्यशैली से प्रभावित होकर नागरिकों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें