फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंभों और छतों पर लगी होर्डिंग हटाई

Sun, 24 Nov 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में छत से होर्डिंग उतारते नपा कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने होर्डिंग हटाओ अभियान तीसरे दिन भी रहा रखा। नगर पालिका कर्मचारियों ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में खंभों और छतों पर लगी होर्डिंग हटाई। को हटाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने अभियान शहर के विश्वकर्मा चौक व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छतों व दीवारों पर लगे होर्डिंग को हटाया गया। होर्डिंग हटाने के बाद नपा ने मुनादी करवाई। अगर दोबारा से खंभों और दुकानों की दीवारों व छतों पर हार्डिंग लगाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया शहर में नगर पालिका के अधिकारियों के बिना अनुमति से होर्डिंग, बोर्ड व बैनर लगाए गए है। उनको कर्मचारियों के ओर से हटाया जा रहा है।
यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कह भविष्य में अगर कोई अगर नगर पालिका के अधिकारियों की अनुमति के बिना स्टेट हाईवे पर लगे बिजली व स्ट्रीट लाइट के पोल पर किसी प्रकार का होर्डिंग लगाए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर क्लर्क अनिल, दरोगा रिंकू सहित सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें